रायबरेली-नशेड़ी युवक ने चाकू से किया जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल

रायबरेली-नशेड़ी युवक ने चाकू से किया जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कद कलवारन टोला में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी युवक ने मामूली विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया, जिससे वीरेंद्र साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले में वीरेंद्र साहू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पीड़ित वीरेंद्र साहू ने आरोपी सुजीत के खिलाफ ऊँचाहार कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।