रायबरेली-305 नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

रायबरेली-305 नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

-:विज्ञापन:-

 

885 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये स्मार्ट फोन

सरकार महिलाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य: उद्यान मंत्री

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज के अंतिम पंक्ति तक पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी योजनाओं को पहुंचाने में निभाती महत्वपूर्ण भूमिका:- दिनेश प्रताप सिंह


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


रायबरेली। विधानसभा हरचन्दपुर के अंतर्गत नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा मंडी स्थल सतांव में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० सरकार दिनेश प्रताप सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्यान मंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा हरचन्दपुर क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खण्ड सतांव, हरचन्दपुर, खीरों की 03-03 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड लालगंज एवं सरेनी की भी 03-03 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।विधानसभा हरचन्दपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड हरचन्दपुर की 58, सतांव 23, खीरों 73 कुल 154 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका एवं विकास खण्ड हरचन्दपुर की 139, सतांव 161, खीरों 183 कुल 483 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां स्मार्ट फोन से लाभान्वित हुई। इसके अलावा विकास खण्ड लालगंज 73, सरेनी की 78 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका एवं विकास खण्ड लालगंज 220 व सरेनी की 182 कुल 402 आंगनबाड़ी कायकत्रियां भी स्मार्ट फोन से लाभान्वित हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  उद्यानमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज के अंतिम पंक्ति तक पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्मार्ट फोन वितरण से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। उन्होंने नव नियुक्त सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं ग्रामीण स्तर पर पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्मार्ट फोन वितरण से कार्य प्रणाली अधिक सुगम, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से मजबूत होगी। कार्यक्रम का संचलान एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सतांव अंजूरानी वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।