रायबरेली-घोरवारा में एक्सपायरी कोल्ड्रिंक बेचने का वीडियो वायरल, लोगों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप

रायबरेली-घोरवारा में एक्सपायरी कोल्ड्रिंक बेचने का वीडियो वायरल, लोगों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के घोरवारा गांव में लोगों की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक दुकान पर एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक बेचने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बताया जा रहा है कि घोरवारा स्थित संजय डेयरी पर पुरानी और एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक ग्राहकों को बेची जा रही थी।
वायरल वीडियो में कुछ लोग कोल्ड्रिंक की बोतलों पर अंकित तारीख दिखाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दुकान में करीब एक साल पुरानी कोल्ड्रिंक रखी हुई थी, जिसे ग्राहकों को बेचा जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह एक्सपायरी खाद्य और पेय पदार्थ बेचने से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। खासकर गर्मी के मौसम में कोल्ड्रिंक की बिक्री ज्यादा होने के कारण बड़ी संख्या में लोग इसे खरीदते हैं। ऐसे में लापरवाही किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकती है।
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग उठ रही है। हालांकि अभी तक संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।