रायबरेली कोतवाली परिसर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, हजारो भक्तो ने चखा प्रसाद
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महाराजगंज, रायबरेली- ज्येष्ठ माह के पंचम मंगलवार को कोतवाली परिसर के प्रांगण में थाना प्रभारी महाराजगंज जगदीश यादव के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा आयोजन से पूर्व कोतवाली परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया, तद्परांत आरती पूजन एवं अन्य आवश्यक कार्यो के पश्चात भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान स्थानीय थाने में तैनात उपनिरीक्षक, आरक्षी सहित थाने का अन्य स्टाफ पूरी तत्परता एवं लगन के साथ मुस्तैद दिखाई दिया। थाना स्टाफ के द्वारा स्वयं भक्ति भाव के साथ भंडारे में आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में भक्तगणों में उक्त भंडारे में पवन पुत्र महाबली हनुमान का प्रसाद चखा। इस अवसर पर महाराजगंज थाना प्रभारी जगदीश यादव के द्वारा बताया गया कि पुलिस का कार्य लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ थाने में विभिन्न प्रकार के आयोजन कर आम जनमानस के मन में पुलिस के प्रति सम्मान का भाव भी पैदा करना है, ताकि लोगों के मन में पुलिस को देखते ही प्रसन्नता का भाव उत्पन्न होना की भय का।

rexpress 