रायबरेली-संगठन के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन*

रायबरेली-संगठन के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

सोमवार को ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनपद रायबरेली की जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम वी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।सौपे ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायते ग्रामीण प्रशासन की आधारशिला है और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान में पंचायत चुनाव को लेकर अनिश्चितता और जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यकाल के चलते यदि पंचायत प्रतिनिधियो का कार्यकाल समाप्त होता है तो प्रशासनिक शून्यता उत्पन्न हो सकती है।जिससे ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्य एवं गणगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे । इसलिए संघठन की मांग है कि वर्तमान ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल तब तक बढ़ाया जाए,जब तक नए प्रतिनिधि निर्वाचित होकर कार्यभार न ग्रहण कर लें ।
    साथ ही कार्यकाल विस्तार अवधि में प्रतिनिधियों को प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार देने का सुझाव भी दिया गया है,ताकि नियमित कार्य,गणगणना समन्वय और पूर्व स्वीकृत योजनाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।इस अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों से सैकड़ो की संख्या में प्रधान उपथित रहें ।