रायबरेली;बिना संबंध ट्रैक्टर फाइनेंस में फोटो लगाने का आरोप, युवक ने फाइनेंसर व पुलिस पर मारपीट व उत्पीड़न का लगाया आरोप

रायबरेली;बिना संबंध ट्रैक्टर फाइनेंस में फोटो लगाने का आरोप, युवक ने फाइनेंसर व पुलिस पर मारपीट व उत्पीड़न का लगाया आरोप

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। दरोगा पर रास्ते में रोक कर मारपीट करने का पीड़ित ने आरोप लगाया है। विदित हो कि पीड़ित युवक के द्वारा थाने में तहरीर देकर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के करदहा निवासी युवक ने श्री राम कंपनी के फाइनेंसर पर बिना किसी वैध संबंध के उसका फोटो ट्रैक्टर फाइनेंस के दस्तावेजों में लगाने तथा पुलिस के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बछरावां थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित रमेश का आरोप है कि उसने न तो किसी ट्रैक्टर का फाइनेंस कराया और न ही किसी की जमानत ली। आरोप है कि दरहेटा निवासी शंकर का सिविल खराब होने के चलते फाइनेंसर देवेंद्र सिंह परिहार ने 50 हजार रुपये लेकर उसका ट्रैक्टर फाइनेंस करा दिया। इसी दौरान साथ होने के कारण रमेश का भी फोटो खींच लिया गया और बाद में उसे फाइनेंस संबंधी मामले में जोड़कर परेशान किया जाने लगा। रमेश ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम मल्हीपुर गांव में फाइनेंसर ने बछरावां थाने में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र के साथ मिलकर उसके साथ रास्ते में रोक कर मारपीट की तथा जातिसूचक गालियां दीं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।