रायबरेली-फर्राटे के करंट की चपेट में आए पति पत्नी, पति की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। फर्राटा पंखा ठीक करते समय पति करंट की चपेट में आ गया और पत्नी बचाने गई तो वह भी मामूली रूप से करंट की चपेट में आई परंतु पति को डाक्टरी परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। बीते सोमवार की रात्रि 10:00 बजे के आसपास करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और पत्नी मामूली रूप से झुलस कर घायल हो गई। थाना क्षेत्र के दोस्तपुर गांव में सोमवार देर रात घर में लगे फर्राटा पंखे को ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़ी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोस्तपुर निवासी धर्मपाल (35) पुत्र रामदीन सोमवार रात अपने घर में लगे फर्राटा पंखे को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। पति को तड़पता देख चीख-पुकार करती पत्नी बिन्दु उन्हें बचाने दौड़ी, लेकिन पति को छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई। घर के अंदर से आवाज सुन अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह पंखे का तार बिजली बोर्ड से खींचकर दोनों को करंट से अलग किया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी बिन्दु का उपचार किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 