रायबरेली: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन छात्राएं घायल

रायबरेली: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन छात्राएं घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार करीब आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गईं। अचानक हुई टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं एएनएम (ANM) की ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं, तभी गोपाल सरस्वती स्कूल के पास हादसा हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया। हादसे में घायल छात्राओं का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।