यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, घटना के बाद फरार हुआ बदमाश
हरियाणा के यूटूबर एल्विस यादव के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है. एल्विस के गुरुग्राम स्थित घर पर 3-4 राउंड फायरिंग की गई है. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
गुरुग्राम के सेक्टर 56 में एल्विश अपने परिवार के साथ रहते हैं. हालांकि जिस समय फायरिंग की ये घटना हुई उस समय एल्विस घर पर मौजूद नहीं थे.
फायरिंग के समय घर पर एल्विस की मां और केवल केयर टेकर मौजूद था. एल्विस इस समय विदेश में हैं. अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि इस घटना ने एल्विस के परिवार को बुरी तरह डरा कर रख दिया है. फिलहाल न तो इस पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने आया है और न ही एल्विस या उनके परिवार ने कुछ बोला है.

rexpress 