रायबरेली जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया गया धरना
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
खंड विकास अधिकारी के माध्यम से महामहिम को दिया गया ज्ञापन
बछरावां रायबरेली- विभिन्न जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी की बछरावां इकाई द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरने का आयोजन विकासखंड परिसर में किया गया तथा महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। अपने 23 सूत्रीय मांग पत्र में पार्टी द्वारा रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को वापस लेने, गैस की कालाबाजारी व मुनाफाखोरी बंद करने, स्मार्ट मीटर को हटाने, बिजली की लो वोल्टेज समस्या समाप्त करने, विद्युत उपकेंद्रों पर मानक के अनुरूप कर्मचारी नियुक्त करने, नहरो की सफाई शीघ्र कराने, सरकारी बंद पड़े नलकूपों को चालू करने, अघोषित बिजली कटौती व ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत जहां घरों में टोटीया लगा दी गई है वहां पानी की आपूर्ति करने, ध्वस्त मार्गो को बनवाने, ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों में पानी भरवाने, मनरेगा योजना अधिनियम को पुनः लागू करने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, वृद्ध व विधवा तथा दिव्यांग पेंशन संबंधित समस्याओं को दूर करने, खराब पड़े इंडिया मार्का हैंड पंपों को ठीक कराने, डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को वापस लेने, संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। धरने को ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष अविनाशचंद्र बाजपेई, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशील पासी, अखिलेश शुक्ला, रामखेलावन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साहब शरण, पूर्व अध्यक्ष पलटू दास, राजेश कन्नौजिया, लक्ष्मी शंकर दीक्षित, सतगुरु देव लोधी सहित अनेको ग्राम सभा स्तरीय बूथ अध्यक्षों द्वारा संबोधित किया गया। संचालन रमाकांत मिश्रा द्वारा किया गया।

rexpress 