रायबरेली-शिक्षक विधायक का कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली-शिक्षक विधायक का कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। भाजपा द्वारा एक बार पुनः वर्तमान शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी पर विश्वास जताते हुए उन्हें लखनऊ निर्वाचन खण्ड से शिक्षक विधायक पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किए जाने पर शिक्षकों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्हें हैट्रिक लगाने की शुभकामनाएं दी हैं। प्रत्याशी घोषित होने के उपरांत जनपद रायबरेली में प्रथम आगमन पर जगह जगह पर शिक्षकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बछरावां में वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष योगिता सिंह, भगवान कुमार अवस्थी, सत्येंद्र शुक्ला, रमेश कुमार वर्मा, पवन कुमार यादव, सुशील कुमार सिंह, आशीष शुक्ला, लवपाल सिंह, राजीव मिश्रा, आलोक वर्मा, अचलेश कुमार, अभिनव अवस्थी, राजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह चौधरी, सुभाष मिश्रा सहित अनेक शिक्षक साथियों ने फूल मालाओं से अपने लोकप्रिय शिक्षक विधायक का फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।