रायबरेली डीएम एवं एसपी द्वारा आगामी आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत बचत भवन में आयोजित की गई गोष्ठी

रायबरेली डीएम एवं एसपी द्वारा आगामी आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत बचत भवन में आयोजित की गई गोष्ठी

-:विज्ञापन:-


रायबरेली- दिनांक 5 जून को जिला अधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा बचत भवन में आगामी आरक्षी भर्ती परीक्षा के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के संबंध में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रो की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया की परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा पूर्णत: पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके।