विश्व पर्यावरण दिवस पर कलम शक्ति ट्रस्ट व जीत वेलफेयर फाउंडेशन ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रायबरेली-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलम शक्ति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लालगंज क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत नवीन मंडी स्थल एवं कोतवाली परिसर, लालगंज सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे हुआ। इस अवसर पर संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में पौधे रोपे। कार्यक्रम के दौरान “एक व्यक्ति–एक पौधा” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया। कलम शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित व्यापक वृक्षारोपण अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी लक्ष्य को साकार करने तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संस्थाओं द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

rexpress 