नव वर्षीय बालक को सर्प ने डसा, किया गया इलाज

नव वर्षीय बालक को सर्प ने डसा, किया गया इलाज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली- शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ में घर के पास खेल रहे 9 वर्षीय कक्षा 4 के छात्र को सर्प ने डस लिया। जानकारी होते ही उसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहाँ बालक का अस्पताल में इलाज किया गया है। जानकारी की मुताबिक शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ के रहने वाले मुकेश कुमार का 9 वर्षीय बेटा अथर्व शुक्रवार के देर शाम घर के पास स्थित मैदान में खेल था, तभी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। जिसे परिजनों द्वारा जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहां  अथर्व का अस्पताल में इलाज किया गया। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डा.संजीव शुक्ला ने बताया कि 9 वर्षीय अथर्व को सर्प डसा है, जिसका इलाज किया गया है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।