रायबरेली-कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह नें हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क किया,,,,

रायबरेली-कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह नें हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क किया,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊँचाहार-रायबरेली-कांग्रेस के हाथ जोड़ो अभियान के तहत गौरा ब्लॉक के चूली ग्राम सभा में घर-घर जनसंपर्क कर एवं चौपाल लगाकर राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष पंकज तिवारी जी ने कहा कि आज देश की स्थिति बहुत खराब है।महंगाई,बेरोजगारी से लोग परेशान हैं।भाई-भाई से लड़ाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।जाति,धर्म,मजहब के नाम पर भाजपा आपस में बांटने का काम कर रही है।राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं।पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का इतना प्रभाव पड़ा है कि पूरे देश में ऐसा माहौल बन गया है कि राहुल गांधी जी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे।राहुल गांधी जी के प्रधानमंत्री बनते ही देश का चौमुखी विकास कराया जाएगा।देश में कांग्रेस सरकार बनते ही विधानसभा ऊंचाहार के गौरा ब्लाक में कारखाना लगाकर नौजवानों को रोजगार देने का काम सरकार करेगी।श्री सिंह ने कहा कि आज देश का माहौल बहुत खराब है।श्रीमती सोनिया गांधी जी ने रायबरेली के लिए बहुत कुछ किया है।इसके पश्चात गौरा कार्यालय पर गौरा ब्लाक के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता डीएन पाठक,गौरा ब्लाक प्रभारी आलोक विक्रम यादव,सुरेश सरोज, राघवेंद्र सिंह,राजू सिंह,मोहम्मद अकबर,अनुराग गुप्ता,आशीष नन्द शुक्ला, मोहम्मद मूवीन,शिव लोचन लोधी, रामबरन,नरेंद्र सिंह,रहिमुद्दीन,शैलेन्द्र त्यागी सहित गौरा ब्लाक के सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे।