रायबरेली-सारस चौराहे के पास चाकूबाजी से दहशत, ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

रायबरेली-सारस चौराहे के पास चाकूबाजी से दहशत, ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- शहर के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित सारस चौराहे पर सोमवार को ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बीच सड़क दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सारस चौराहे पर ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है।
घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष काफी देर तक भिड़े रहे। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थानाध्यक्ष से बात की गयी तो उन्होंने ने बताया है कि ठेला लगाने को लेकर विवाद है कार्यवाही की जा रही है