Raibareli-विवाहिता ने पति और बहनोई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप,केस दर्ज

Raibareli-विवाहिता ने पति और बहनोई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप,केस दर्ज
Raibareli-विवाहिता ने पति और बहनोई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप,केस दर्ज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-सलोन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पति ने अपने दो बहनोई के साथ मिलकर पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।विवाहिता का आरोप है कि 14 दिसंबर 2023 की देर रात वह ससुराल में थी। इसी दौरान उसके साथ पति और उसके दो बहनोइयों ने दुष्कर्म किया था। विवाहिता उस दौरान तीन माह की गर्भवती थी। दुष्कर्म से उसका गर्भपात हो गया था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह थाने रिपोर्ट दर्ज करवाने गई तो एफआईआर नहीं दर्ज की गई। बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।