ऊँचाहार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया,,,

ऊँचाहार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया,,,
ऊँचाहार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊँचाहार (रायबरेली): उत्तर प्रदेश के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना शनिवार देर शाम की है, जब मनीरामपुर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया है।
सब्जी लेकर घर लौट रहा था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गोसाई का पुरवा (मजरे सरायं सहिजन) गांव का निवासी अंकुर दुबे (32 वर्ष) शनिवार शाम घर के लिए सब्जी लेकर लौट रहा था। जैसे ही वह मनीरामपुर पुल के निकट मोखरा संपर्क मार्ग पर शारदा सहायक नहर के किनारे पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
काफी देर तक जब अंकुर घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह मार्ग किनारे लहूलुहान और गंभीर हालत में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से अब पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।