रायबरेली-युवक ने कोतवाली में रील बनाकर खोल दी पुलिस की पोल

रायबरेली-युवक ने कोतवाली में रील बनाकर खोल दी पुलिस की पोल

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी


- परिसर में टशन भरे गाने की रील बनाकर किया वायरल

ऊंचाहार -रायबरेली -एक युवक ने कोतवाली परिसर में घुसकर रील बनाई और उसे टशन भरे गाने के साथ सोशल मीडिया में अपलोड करके पुलिस की पोल खोल दी । रील में कोतवाली परिसर में पड़ी कुर्सियां तक खाली नजर आ रही है ।
      आजकल युवा रील बनाने में किसी भी हद तक जा रहे है । क्षेत्र के एक युवक ने कोतवाली परिसर में अपनी रील बना डाली । उसे गाने के साथ सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया । यह रील जब वायरल हुई तो न सिर्फ पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़ा हो गया अपितु पुलिसिंग की पोल भी खोल दी है । रील बनाने के दौरान कोतवाली का ड्यूटी पहरा कहां था ? इस पर सवाल हो रहा है ।मजेदार बात यह है कि कोतवाली में पड़ी कुर्सियां तक खाली है , महिला हेल्प डेस्क तक में कोई नजर नहीं आ रहा है । रील वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है , और लोग रील बनाने वाले युवक के दुस्साहस की चर्चा कर रहे हैं । सवाल यह भी है कि  कोतवाली परिसर में कोई भी अनजाना व्यक्ति  कोतवाली परिसर का वीडियो बनाकर सुरक्षित निकल जाता है और जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगती है ।

 सीओ करेंगे जांच

ऊंचाहार कोतवाली परिसर का रील बनाकर वायरल करना बड़ी बात है । इसमें जांच कराई जाएगी । सीओ डलमऊ से पूरी रिपोर्ट सही तथ्यों के साथ मंगाई जाएगी । इसमें जो भी दोषी होंगे , उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

संजीव सिन्हा 
अपर पुलिस अधीक्षक 
रायबरेली