रायबरेली-डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

रायबरेली-डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-



डलमऊ क्षेत्र में सड़क हादसों से मौत का सिलसिला जारी

 रायबरेली-यमराज के रूप में सड़कों पर दौड़ रहे डायनासोर नुमा डंपरों की टक्कर से आज फिर एक घर का चिराग बुझ गया जिससे परिवार में हाहाकार मच गया मंगलवार को तेज़ रफ्तार डंपर की लापरवही के चलते स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बेला टेकई निवासी अनुज शुक्ला 35 वर्ष पुत्र इंद्र कुमार शुक्ला मंगलवार को दोपहर के समय अपने साथी दिवाकर तिवारी के साथ स्कूटी पर सवार होकर मुराई बाग कस्बा किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुटिया चौराहे भरसना मोड़ के पास पहुंचे,तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि स्कूटी चला रहे अनुज शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, पीछे बैठे दिवाकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहा एक अन्य डंपर भी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गया मृतक के भाई मनोज ने बताया कि हम लोग अपने गांव बेला टेकई से मुराई बाग खाना बनाने के लिए जा रहे थे घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया मृतक अपने पीछे दो बच्चों व पत्नी को छोड़ गया इस संबंध में ल प्रभारी निरीक्षक डलमऊ राघव सिंह ने बताया कि पंचायत नामा की कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।