Raibareli-सेवानिवृत होने पर शैलेंद्र प्रताप सिंह का हुआ भव्य स्वागत

Raibareli-सेवानिवृत होने पर शैलेंद्र प्रताप सिंह का हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली- एशिया के सबसे बड़े अर्ध सैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सिपाही शैलेन्द्र सिंह जोकि इस बल मे 28/03/2003 को भर्ती हुए। 31/08/2023 को 20 वर्ष की कठिन सेवाकाल के दौरान देश के विभिन्न भागों में देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्पर रहे। ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए सिपाही शैलेन्द्र सिंह 20 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने के उपरांत स्वेच्छा से सेवानिवृत्त होकर घर आए।


सेवानिवृत्ति होकर घर आने पर रायबरेली जिले के "CRPF परिवार रायबरेली" नामक संस्था द्वारा CRPF मे कार्यरत जवानों द्वारा जो अवकाश पर हैं स्वागत किया गया।जिसका मार्गदर्शन आदरणीय सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह और निरीक्षक नवीन तिवारी ने सभी साथी जवानों के सहयोग से किया।

 साथ ही शैलेन्द्र सिंह के परिवार जनों द्वारा स्वागत किया गया । "CRPF परिवार रायबरेली" संस्था जो कि रायबरेली जिले के CRPF मे कार्यरत जवानों एवं अधिकारियों द्वारा बनाई गई एक संस्था है जिसका मकसद एक दूसरे की मदद करना और समाज सेवा करना है।
 ये साथी जवान अपनी ड्यूटी के अलावा अपनी छुट्टी के दौरान जिले मे छोटे छोटे सामाजिक कार्य जैसे गाँव गाँव जाकर नवयुवकों को फोर्स के प्रति जागरूक करना स्कूल /कॉलेज मे जाकर फोर्स के प्रति छात्रों को जागरूक करना। साथ ही मंदिरों, मस्जिदों में जाकर सफाई अभियान करना इत्यादि जोकि इस समाज और CRPF के लिए CRPF परिवार रायबरेली एक मिशाल है।