Raibareli-कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

Raibareli-कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट सत्यम बाजपेई 


जगतपुर-रायबरेली-भाजपा मण्डल कार्यालय भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सं‍बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष विनायक सिंह ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्भ है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, के कार्यकाल  पूर्ण होने पर देश का मान सम्मान देश विदेश में बढ़ा है। वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे। जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह , किसान मोर्चा  महामंत्री सोनू सिंह, आज का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम अग्रहरी आदि  कार्यकर्ता उपस्थित थे।