रायबरेली-महिला से दिन दहाड़े लूट में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस,,,,

रायबरेली-महिला से दिन दहाड़े लूट में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

    

ऊंचाहार-रायबरेली-शुक्रवार की अपराह्न दुकान पर बैठी महिला से तमंचे की नोंक पर आभूषण लूटने के मामले में पुलिस ने देर रात तीन अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है । इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों का सुराग तलाश रही है , किंतु अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है ।
     ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे जीवन बक्स मजरे खरौली निवासिनी महिला पूनम ने अपने गांव के पास खरौली सूची मार्ग पर कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी है । शुक्रवार की अपराह्न वह दुकान पर बैठी थी । उसी समय एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और उससे गुटखा खरीदने के बहाने उसके गले से दस ग्राम सोने का लॉकेट छीनने लगे । महिला ने विरोध किया तो उन लोगों ने तमंचा निकलकर उसकी कनपटी पर लगा दिया । इसके बाद लॉकेट लेकर तीनों लुटेरे तेजी से भाग गए । मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला , जिसमें तीन युवक बाइक से जाते  सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है । पुलिस इनका चेहरा पहचानने की कोशिश कर रही है । किंतु फुटेज ने चेहरा स्पष्ट न होने से अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है । इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है । लुटेरों का पता लगाया जा रहा है ।