रायबरेली-रघुराज प्रताप सिंह(सुनील सिंह) को मिली विभाग प्रमुख की जिम्मदारी,,,,,

रायबरेली-रघुराज प्रताप सिंह(सुनील सिंह) को मिली  विभाग प्रमुख की जिम्मदारी,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935737


ऊंचाहार-रायबरेली-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि समग्र ग्राम विकास अवध प्रांत द्वारा कार्य के विस्तार की दृष्टि से रायबरेली विभाग के कई पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमे रघुराज प्रताप सिंह(सुनील सिंह) को विभाग प्रमुख की जिम्मदारी सौंपी गई है।
  अवध प्रांत के प्रांत प्रमुख लायक सिंह ने बताया कि रायबरेली विभाग की सम्पूर्ण इकाई का गठन कर दिया गया है। बताते चले की रायबरेली विभाग में संघ दृष्टि से तीन जिले है जिसमे रायबरेली,लखनऊ लालगंज आते है। विभाग प्रमुख के लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ सुनील सिंह को जिम्मेदारी दी है।वही रायबरेली जिला प्रमुख रामशंकर जी,लखनऊ जिला प्रमुख राजकुमार जी,लालगंज जिला प्रमुख कमलेश जी को बनाया गया है।इसी तरह प्रांतीय टोली के सदस्य के लिए रामगोपाल सिंह चंदेल व सत्यप्रकाश मिश्र जी को बनाया गया है।
समग्र ग्राम विकास के प्रांत प्रमुख ने बताया कि विभाग प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह का केंद्र गौ गिरि आश्रम सवैया मीरा, ऊंचाहार होगा।
रघुराज प्रताप सिंह को समग्र ग्राम विकास का विभाग प्रमुख बनाए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई