आज खुद को सरेंडर कर सकती हैं सपना चौधरी, इस मामले में जारी हुआ था गैर जमानती वारंट !

आज खुद को सरेंडर कर सकती हैं सपना चौधरी, इस मामले में जारी हुआ था गैर जमानती वारंट !

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-राहुल मिश्रा

मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी हमेशा अपनी अदाओं को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। हरियाणा की सपना चौधरी अपने डांस के लिए पुरे भारत में फेमस हैं। हाल ही में उनका एक कार्यक्रम लखनऊ में प्रस्तावित था। लेकिन किसी कारण वे वहां नहीं पहुंची। सपना आज लखनऊ आ रही हैं।

हरियाणा की डांसिंग क़्वीन सपना के खिलाफ लखनऊ कोर्ट ने कुछ दिन पहले गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद से उन पर लगातार गिरफ्तारी की तलवार लटकी थी। लखनऊ पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं। माना जा रहा है कि सपना आज लखनऊ आयी हैं। जिसके बाद वे स्वयं सरेंडर करेंगी।

13 अक्टूबर 2018 का पूरा मामला है। जब आशियाना के एक निजी क्लब में सपना चौधरी का एक कार्यक्रम होना था। शो के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचे जा चुके थे। सपना को दोपहर तीन बजे तक कार्यक्रम में आना था जो रात के 10 बजे तक चलना था। सपना चौधरी का ये शो जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, अमित पांडे, रत्नाकर उपाध्याय और पहल इंस्टिट्यूट के इवाद अली के द्वारा आयोजित किया जा रहा था।

सपना चौधरी के इस शो में न पहुँचाने के बाद दर्शक काफी नाराज हुए थे। इस दौरान आयोजकों ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया। जैम कर तोड़ फोड़ हुई थी। जैसे तैसे पुलिस ने मामला शांत कराया और आयोजकों के कहने पर सपना के खिलाफ केस दर्ज किया।।।