रायबरेली-सिविल लाइंस ओवरब्रिज पर हादसे से हड़कंप, कार-थार टक्कर में तीन लोग घायल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-सिविल लाइंस ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात एक कार व थार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
शुक्रवार की रात सिविल लाइंस ओवरब्रिज पर कार व थार में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई।
देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हादसे में अरविंद कुमार, अनूप श्रीवास्तव व मुंशीगंज के सुजल तिवारी घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

rexpress
