रायबरेली-स्वर्णकार समाज ने राजनीतिक भागीदारी की उठाई मांग, आंदोलन की दी चेतावनी*

रायबरेली-स्वर्णकार समाज ने राजनीतिक भागीदारी की उठाई मांग, आंदोलन की दी चेतावनी*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-महराजगंज कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी शिव कैलाश सोनी की दुकान पर बुधवार को स्वर्णकार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर संगठन की मजबूती और राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विमल रस्तोगी ने कहा कि स्वर्णकार समाज वर्षों से राजनीतिक उपेक्षा का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की संख्या और योगदान के बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। अब समाज अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करेगा।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्वर्णकार समाज की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया, तो आने वाले समय में जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने समाज के युवाओं से आगे आकर संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि अब समय आ गया है कि स्वर्णकार समाज अपनी राजनीतिक ताकत को पहचानते हुए संगठित रूप से आगे बढ़े। साथ ही समाज के हितों की रक्षा और नई पीढ़ी को नेतृत्व देने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अशोक रस्तोगी, शिव भजन स्वर्णकार, विमल रस्तोगी, सत्रोहन लाल वर्मा, शिव कैलाश वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार सोनी, राजीव रस्तोगी, विजय शंकर (लल्लू) रस्तोगी, मोहित वर्मा, अंशु वर्मा (देवेश), प्रमोद वर्मा, अर्पित वर्मा, शक्ति रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, राजकुमार रस्तोगी, शुभम रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे।