रायबरेली-घोरवारा चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, जिम्मेदार मौन

रायबरेली-घोरवारा चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, जिम्मेदार मौन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-जिले में अवैध खनन का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की घोरवारा चौकी के अंतर्गत रात होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और खुलेआम मिट्टी खनन का कार्य शुरू हो जाता है। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और स्थानीय प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ चहेते लोगों को संरक्षण देकर खनन का काम कराया जा रहा है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
रात के अंधेरे में होने वाले इस अवैध कारोबार से सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है, वहीं पर्यावरण को भी गंभीर क्षति हो रही है। खनन के कारण कई स्थानों पर भूमि कटान और रास्तों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
अब सवाल यह है कि प्रशासन अवैध खनन के इस खेल पर कब तक अंकुश लगा पाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।