रायबरेली-काली मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित काली मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी के आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया गया और बरामदगी भी सुनिश्चित की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।

rexpress 