रायबरेली गैंगस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर रायबरेली- थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 107/2026 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना हरचंदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28/29 मई 2026 की रात्रि को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के हिडईन मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त महेश कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी देवगांव थाना लालगंज जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। थाना हरचंदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महेश उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त महेश के विरुद्ध जनपद के कई थानों में पूर्व से कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना अध्यक्ष उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनीश यादव, उप निरीक्षक प्रवेश तुषार, आरक्षी नितिन कुमार, आरक्षी प्रशांत सिंह की महती भूमिका रही।

rexpress 