रायबरेली-अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से टकराये कार सवार, बाल बाल बचे
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महाराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज हैदरगढ़ संपर्क मार्ग पर कुबना नैया नाला के पास अचानक सड़क पार कर रही एक नीलगाय से कार सवार टकरा गए, गलीमत यह रही कि वह सभी बाल बाल बच गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि उक्त कार सवार दीनशाहगौरा से भिटरिया जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त घटना स्थल पर पहुंचे, तभी अचानक सड़क पार कर रही एक नीलगाय से वह टकरा गए। जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। परंतु कार के अंदर बैठे सभी कार सवार पारिवारिक जन बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मानी जाए तो उनका कहना है कि उक्त घटना स्थल पर आए दिन जानवरों के निकलने से दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं और यह स्थान दुर्घटना का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। साथ ही साथ स्थानीय लोगों की मांग है कि शासन प्रशासन इस जगह पर दुर्घटनाओं के रोकने के लिए संकेतक लगाकर कोई समुचित व्यवस्था करें, अन्यथा आए दिन इसी तरह दुर्घटनाओं में राहगीरों की जान जाती रहेगी और लोग दुर्घटना का शिकार होते रहेंगे।

rexpress 