रायबरेली: भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी के नेतृत्व में 400 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

रायबरेली: भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी के नेतृत्व में 400 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिछला मऊ में विकास कार्यों को गति देते हुए किशोर ड्रेन से तपे के पुरवा तक लगभग 400 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी ने निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इंटरलॉकिंग सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी तथा गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।
भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव-गांव में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए भाजपा नेता का आभार व्यक्त किया।