रायबरेली-सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरी की बिगड़ी हालत ! रेफर

रायबरेली-सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरी की बिगड़ी हालत ! रेफर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के नेवाजी खेड़ा मजरे अक्षई में 12 वर्षीय किशोरी को सर्प ने डस लिया, जिसकी हालत को गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक नेवाजी खेड़ा गांव के रहने वाले रामसुमेर की 12 वर्षीय बेटी वन्दना रविवार की शाम सब्जी बनाने के लिए घर के अन्दर रखे बोरे से आलू निकालने के लिए जैसे ही बोरे में हाथ डाला सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। जानकारी होते ही जिसे परिजनों द्वारा बाइक से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया, किन्तु हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरान्त उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत चिकित्साधिकारी डा. सौरभ सिंह ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित 12 वर्षीय वन्दना पुत्री रामसुमेर की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरान्त सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।