रायबरेली-सिरफिरे युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, इलाज के दौरान डॉक्टर से की बहस
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बन्नावा गांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसके द्वारा इलाज करने के दौरान डॉक्टर से भी बहस की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि युवक अभिषेक पुत्र राम प्रकाश निवासी बन्नावा ने बीते शुक्रवार की देर रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत जब डॉक्टर ने उससे विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाही तो वह डॉक्टर से बहस करने लगा। फिलहाल प्राथमिक उपचार के कई घंटे पश्चात हालात सामान्य होने पर डॉक्टर के द्वारा उसे घर भेज दिया गया।

rexpress 