रायबरेली-सब्जी में दुर्गंध की शिकायत करना डंपर चालक को पड़ा महंगा, ढाबा संचालक व कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप

रायबरेली-सब्जी में दुर्गंध की शिकायत करना डंपर चालक को पड़ा महंगा, ढाबा संचालक व कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। ढाबा संचालक व उसके साथियों ने ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। विदित हो कि बुधवार शाम 4:30 के आसपास हाईवे मार्ग पर फिल्मी अंदाज में मारपीट का मामला सामने आया है। जब लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर सब्जी में दुर्गंध की शिकायत करना एक डंपर चालक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज ढाबा संचालक, उसके बेटे व कर्मचारियों ने चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छपिया जनपद गोंडा निवासी सुभाष वर्मा बुधवार दोपहर अपना डंपर लेकर जा रहे थे। रास्ते में वह खाना खाने के लिए लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर खैरहनी गांव स्थित एक ढाबे पर रुके। पीड़ित का आरोप है कि खाना परोसे जाने पर सब्जी से दुर्गंध आ रही थी, जिस पर उन्होंने शिकायत की। इस बात से नाराज ढाबे के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह बिना खाना खाए वहां से डंपर लेकर आगे बढ़ गए। आरोप है कि कुछ देर बाद ढाबा संचालक का बेटा अपने साथियों के साथ कार से उनका पीछा करते हुए कुंदनगंज गांव के पास पहुंचा और डंपर के आगे कार लगाकर वाहन रुकवाने का प्रयास किया। वाहन न रोकने पर आरोपित चलती गाड़ी पर कार बगल में लगा कर चढ़ गये। फिर गेट खोल कर कार की चाबी से उसके सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। फिर नीचे उतर कर आरोपितों ने उसकी जमकर मारा पीटा है। उसके बाद मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर भाग निकले। घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल चालक को सीएचसी ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। घायल का इलाज चल रहा है ।