रायबरेली- इंगेजमेंट के बाद शादी का झांसा, युवती ने लगाए दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप,जबरन सुलह समझौते का बना रही पुलिस दबाव
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपनी मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि इंगेजमेंट के बाद आरोपी युवक ने शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी रजत, जो कानपुर जनपद का रहने वाला है, उससे मिलने के लिए रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र स्थित विभिन्न होटलों में आता था। युवती का आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच कई बार संबंध बने।
युवती का कहना है कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। गर्भपात के बाद अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा है। उसका यह भी कहना है कि थाने में तैनात एक दरोगा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और पुलिस जबरन समझौता करने का दबाव बना रही है।
फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

rexpress 