रायबरेली-(माय भारत) पीएम इंटर्नशिप योजना के संबंध में जागरूकता कार्यशाला संपन्न

रायबरेली-(माय भारत) पीएम इंटर्नशिप योजना के संबंध में जागरूकता कार्यशाला संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला एवं पुरुष संस्थान रायबरेली में माय भारत योजना की नोडल ऑफिसर जिला युवा अधिकारी रायबरेली वर्तिका सिंह के द्वारा एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक आईटीआई पुरुष एवं महिला युवा ट्रेनिजो ने प्रतिभाग किया गया। योजना के विषय में जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि जनपद में पीएम इंटर्नशिप योजना (माय भारत) के अंतर्गत हाई स्कूल/इंटर के पास अभ्यर्थियों हेतु 06 पद आईटीआई उत्तीर्ण के लिए 20 पद डिप्लोमा हेतु 15 पद स्नातक हेतु 20 पद इस प्रकार से जनपद में कुल 61 पद सृजित हुए हैं जिसके सापेक्ष अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष है से आवेदन https://mybharat.gov.in पोर्टल पे लॉगिन करते हुए कराया जाना है। चयन होने पर रुपये 9000 प्रतिमाह तथा एक मुश्त रुपये 6000 की राशि प्रदान की जाएगी योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई, 2026 है। आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार मौर्य कार्यदेशक, सलीम, संजय कुमार वर्मा तथा सभी अनुदेशक एवं अनुदेशिका सहित सी0एम0 श्रीवास्तव टीपीओ उपस्थित रहे।