रायबरेली:भगवान बालकृष्ण का जन्म होते ही पूरे ब्रजमंडल में आनंद का वातावरण था,आचार्य चेतन जी महाराज।

रायबरेली:भगवान बालकृष्ण का जन्म होते ही पूरे ब्रजमंडल में आनंद का वातावरण था,आचार्य चेतन जी महाराज।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट>सागर तिवारी




ऊंचाहार,रायबरेली। तहसील क्षेत्र के मांधातापुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य चेतन जी महाराज ने भगवान कृष्ण जन्मोत्सव का अद्भुत वर्णन किया। जन्म उत्सव के दौरान घंटे तक भक्तिमय वातावरण में भगवत भक्त झूमते नजर आए।
 कथा क्रम को आगे बढ़ते हुए चेतन जी महाराज ने कहा कि भगवान बालकृष्ण का जन्म होते ही पूरे ब्रजमंडल में आनंद का वातावरण व्याप्त हो गया। नंद बाबा और यशोदा को बधाई देने के लिए और बालकृष्ण की एक झलक पाने के लिए बृजवासी नंद के घर पहुंचने लगे। कई दिनों तक उत्सव का माहौल बना रहा। चारों तरफ बधाई गीत से पूरे ब्रज का वातावरण आनंद में हो गया। भागवत आचार्य चेतन जी महाराज ने आगे पूतना के सुंदर स्त्री के रूप में आना और बालकृष्ण को विषपान करने के दौरान नारायण द्वारा उसकी मुक्ति का मार्मिक वर्णन किया। इसके अलावा तृणावर्त की मुक्ति की कथा का रसपान कराया गया। भागवत कथा में यजमान शिवकुमार तिवारी,राजेश शुक्ला, राकेश तिवारी राजकुमार तिवारी, अश्वनी कुमार तिवारी हरिओम, शिवम, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, संतोष सिंह, बराती लाल जायसवाल, दिलीप सिंह  आदि सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।