रायबरेली-ऊंचाहार:भक्तिमय वातावरण में निकलीभव्य कलश यात्रा, 'श्रीमद्भागवत कथा' का हुआ श्रीगणेश,,,

रायबरेली-ऊंचाहार:भक्तिमय वातावरण में निकलीभव्य कलश यात्रा, 'श्रीमद्भागवत कथा' का हुआ श्रीगणेश,,,

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी 



​ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्र के अरखा गांव में विश्व कल्याण एवं जनमानस की सुख-समृद्धि हेतु 'श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रविवार को गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
​कलश यात्रा का शुभारंभ अरखा के प्रसिद्ध मंदिरों से पूजन के पश्चात हुआ। सिर पर कलश रखे पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं और युवतियों की कतारें आकर्षण का केंद्र रहीं। जय श्रीराम और राधे-राधे के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री राम पब्लिक स्कूल, अरखा परिसर पहुंची, जहाँ विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए और कथा स्थल पर आरती उतारी गई।इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से राधेश्याम गुप्ता (बाबा जी), श्री राम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष पाण्डेय, और राजा अरखा जितेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही अभिलाष चंद्र कौशल, अशोक कुमार पांडेय, अनुज पांडेय, नरेन्द्र सिंह, रविंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, डॉ. शिवांग गुप्ता और प्रियांशु मौर्य सहित सैकड़ों भक्त इस पुनीत कार्य के साक्षी बने।
​आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन न केवल आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि समाज में सद्भावना और विश्व कल्याण की भावना को भी पुष्ट करता है। आगामी दिनों में क्षेत्र के श्रद्धालु कथा व्यास के मुखारविंद से ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाएंगे।