रायबरेली- किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर करता रहा दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज,,

रायबरेली- किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर करता रहा दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट=सागर तिवारी
मो-8742935637

ऊंचाहार-रायबरेली  एक युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किशोरी द्वारा युवक की बात ना मानने पर उसका वीडीयो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को किशोरी ने माता पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
        कस्बा के अकोढया रोड निवासी एक पिता का आरोप है कि उसके पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने करीब एक साल पहले उसकी 13 वर्षीय बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद मोबाइल फोन से उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवक द्वारा किशोरी पर दबाव बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। इस बीच लोकलाज व

 परिजनों से डरी सहमी किशोरी चुपचाप युवक की यातनाएं सकती रही। युवक के कृत्यों से अजिज होकर किशोरी ने गत कुछ दिनों से उसकी बात मानना बंद कर दिया। जिसके बाद युवक ने किशोरी की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी सदमे में रहने लगी। और युवक से आजिज आकर सारी आपबीती अपने माता पिता को बताई। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आकोढ़िया रोड निवासी अनुराग पाल पर

 दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।