रायबरेली-राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्याम प्रकाश मौर्य का सम्मान किया गया

रायबरेली-राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्याम प्रकाश मौर्य का सम्मान किया गया
रायबरेली-राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्याम प्रकाश मौर्य का सम्मान किया गया

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

 रायबरेली--राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्याम प्रकाश मौर्य का सम्मान समारोह शिव मंगल मौर्य इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आदर्श शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य को राष्ट्रपति महा महिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया था। आदर्श शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य को विशिष्ट प्रतिभा संपन्न  शिक्षक के रूप में समाज की बहुमूल्य सेवा के लिए पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया। 
       श्याम प्रकाश मौर्य सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हुपुर मांधाता प्रतापगढ़ में कार्यरत है । इसी क्रम में शिवमंगल मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर आर पी मौर्या द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में प्रबुद्ध जन समाजसेवी तथा विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय के बच्चों ने भी स्वागत गीत गाकर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार श्याम प्रकाश मौर्य  का वंदन अभिनंदन किया ।डॉ आर पी मौर्या ने स्मृति चिन्ह देकर के श्याम प्रकाश मौर्य  का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों ने श्याम प्रकाश मौर्य  का माल्यार्पण कर  स्वागत किया। कार्यक्रम को रमेश दादा मौर्य,चंद्रभान मौर्य, रणविजय निषाद, लालता प्रसाद, हनुमान  सुखराम, चंद्रभान मौर्य डॉक्टर आरती मौर्य धर्मेंद्र कुमार मौर्य सुरेश कुमार  मौर्य डायरेक्टर ने संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य एस एन साहू ने किया। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीरा मौर्या सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।