रायबरेली-मामूली बात पर दबंग युवक ने दस वर्षीय बालक को मारपीट कर किया घायल,,,

रायबरेली-मामूली बात पर दबंग युवक ने दस वर्षीय बालक को मारपीट कर किया घायल,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-मामूली बात पर दबंग युवक ने दस वर्षीय बालक को मारपीट कर घायल कर दिया, कोतवाली में मामले की शिकायत की गई है।
मामला क्षेत्र के गन्नी का पुरवा मजरे कन्दरावां गाँव का है, गाँव की रहने वाली भगवान देई का कहना है कि रविवार की सुबह उनका दस वर्षीय पोता सोहित घर के पास बाग में खेलने गया हुआ था,जहां गाँव के ही युवक ने मामूली बात पर उसे ईट से मारकर घायल कर दिया।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।