Raibareli-निवर्तमान विधायक ने बाढ़ ग्रस्त कुटिया एहतमाली गांव का किया दौरा*

Raibareli-निवर्तमान विधायक ने बाढ़ ग्रस्त कुटिया एहतमाली गांव का किया दौरा*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*बाढ़ के हालातों को देखते हुए ग्रामीणों की हर संभव मदद का दिया भरोसा*

*अधिकारियों को जल्द से जल्द नावों की व्यवस्था कराने हेतु किया आदेशित*



सरेनी-रायबरेली-रविवार को निवर्तमान विधायक सरेनी धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बाढ़ ग्रस्त कुटिया एहतमाली गांव का दौरा किया और इस बाबत ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को भी जाना!नि. विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बाढ़ के हालातों को देखते हुए ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया व संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों को तत्काल सुविधाएं मुहैया कराये जाने हेतु निर्देशित किया व नाव की दिक्कत को देखते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द नावों की व्यवस्था कराने हेतु आदेशित किया!इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह,तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे!