Raibareli-रेहान कजियाना के आवास पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन*

Raibareli-रेहान कजियाना के आवास पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अखिल श्रीवास्तव


रायबरेली- आर्यावर्त आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सौजन्य से निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर 5 सितंबर 2023 मंगलवार को ग्राम कजियाना पूर्व प्रधान शकील अहमद के आवास पर आयोजित किया गया इस शिविर में 97 से अधिक नेत्र रोगियो का इलाज किया गया वहीं 15 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन  हेतु पंजीकरण किया गया
 आए हुए मरीजों का इलाज डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने किया तथा नेत्र रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया वही सहयोगी टीम शिवम सर, मोहित सर, अंशिका मैम, जूही खान ,अशोक सर ,ने अपना शत प्रतिशत योगदान दिया नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजक रेहान कजियाना ने बताया इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मरीज निशुल्क आंखों की ज्योति प्राप्त करने के साथ  नेत्र रोगों के प्रति जागरूक भी हुए इस मौके पर रामफल निर्मल मोहम्मद जसीम अरशद सुल्तान आदि मौजूद रहे वरिष्ठ समाजसेवी नफीस इदरीसी ने कहा इस प्रकार के आयोजन से लोगों में जागरूकता फैलती है इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए