रायबरेली-एक ही रात में एक ही गांव से पांच मोबाईल फ़ोन चोरी,,,,

रायबरेली-एक ही रात में एक ही गांव से पांच मोबाईल फ़ोन चोरी,,,,
रायबरेली-एक ही रात में एक ही गांव से पांच मोबाईल फ़ोन चोरी,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊँचाहार-रायबरेली- एक ही रात एक ही गांव से पांच मोबाईल फ़ोन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मोबाईल स्वामी ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है। 

         ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी गांव निवासी फूलचंद का आरोप की वह बुधवार की रात खाना खाकर घर के बरामदे में सो गया था। सुबह जब सो कर उठा तो उसका मोबाईल फ़ोन अज्ञात चोरों ने पार दिया। पता लगाने पर भी कहीं कोई पता नही चला। इसी रात गांव से पांच अन्य मोबाइल फोन गायब होने की बात सामने आई है। जिनकी कीमत करीब पचास हज़ार रूपये बताई जा रही है। खोजबीन करने पर कोई पता न चलने पर पीड़ित ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है। 
कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।