Raibareli-गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी,एसडीएम ने बाढ़ ग्रस्त गांव का किया निरीक्षण*

Raibareli-गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी,एसडीएम ने बाढ़ ग्रस्त गांव का किया निरीक्षण*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*बाढ़ से प्रभावित फसलों का निरीक्षण कर एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पर नजर रखने का दिया आदेश*

*यदि पानी गांव के पास आ जाए तो फौरन सभी लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाएं : एसडीएम*



सरेनी-रायबरेली-मंगलवार को भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रही!उप जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और राजस्व कर्मियों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पर नजर रखने का आदेश दिया!वहीं ग्रामीणों से कहा कि यदि पानी गांव के पास आ जाए तो फौरन सुरक्षित स्थान पर सभी चले जाएं!नाव की व्यवस्था करा दी जाएगी!उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह,तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह के साथ मंगलवार को पूरे शुकरू गांव पहुंचे और बाढ़ से प्रभावित हुई फसलों का निरीक्षण किया! ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि पूरे शुकरु गांव के सामने व पूरे भुल्ली गांव के सामने बोई गई धान,मिर्च,धनिया तिल्ली की फसलें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं!इस पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल अमर सिंह से कहा कि वह किसानों की लिस्ट बना लें और तहसील प्रशासन को दे दें!उप जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से बाढ़ से प्रभावित गांव में नजर रखने को कहा ताकि बीमारियों का तुरंत इलाज हो सके!निसगर भक्ताखेड़ा मार्ग में भी बहाव बहुत तेज हो गया है इस रास्ते में बाइक निकालना खतरे से खाली नहीं है!गांव के अवधपाल ने बताया कि बहाव इतना तेज है कि बाइक बह भी सकती है!