रायबरेली-डलमऊ में चौकी से चंद कदमो की दूरी पर दबंगों का तांडव

रायबरेली-डलमऊ में चौकी से चंद कदमो की दूरी पर दबंगों का तांडव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


महिला की स्कूटी में डंपर मात्र छूने से चालक की पिटाई 

आक्रोशित महिला व परिजनों ने तोड़फोड़ के साथ डंपर में आग लगाने की धमकी 

 रायबरेली-मुराई बाग  चौराहे पर एक महिला व उसके परिजनों की दबंगई ने प्रशासन के सामने डंपर चालक की पिटाई के साथ तोड़फोड़ की आग लगाने की धमकी दी यही नहीं चालक के सिर पर डंडे से वार किया गया।
  बुधवार दोपहर बाद एक महिला अपने पति के साथ मुराई बाग मुख्य चौराहे पर गलत साइड से आ रही थी तभी सामने से आ रहा एक डंपर उसकी स्कूटी में छू गया स्कूटी में डंपर छूने मात्र से महिला सीमा स्कूटी से गिर गई जबकि स्कूटी व महिला को कोई खरोच नहीं आई बस इतने में आक्रोशित महिला ने फोन कर अपने परिजनों को बुलाया चार पहिया वाहन से आए परिजनों ने मुख्य चौराहे पर ही डंडों से ताबड़तोड़ डंपर पर हमला बोल दिया चालक गौतम द्विवेदी को नीचे उतरने के लिए बोल रहे थे लेकिन चालक ने गेट नहीं खोला जिससे परिजन और आकर्षित हो गए डंपर की खिड़की से उसके सर पर डंडे से वार कर दिया आगे के शीशे में तोड़फोड़ की बड़ी संख्या में लोग मुख्य चौराहे पर मूक दर्शक बने रहे आक्रोशित महिला ने डंपर में आग लगाने की धमकी दी। लगभग 15 मिनट तक आक्रोशित महिला एवं उसके परिजन डंपर व उसके चालक के साथ बर्बरता करते रहे स्थानीय प्रशासन मुख दर्शक बना रहा आसपास के लोग महिला वह उसके परिजनों को रोकने का प्रयास भी नहीं किया कुछ देर बाद पुलिस पहुंची तो किसी तरीके से मामला शांत हुआ मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया   जिसने भी यह घटना देखा उन्होंने आक्रोश जताया मामूली सी बात को लेकर डंपर व उसके चालक के साथ इस तरह की पिटाई को लेकर लोग परिजनों को दोषी मान रहे थे फिलहाल पुलिस महिला वह उसके परिजनों एवं चालक  को थाने लेकर गई है कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला अपने पति आशीष कुमार निवासी कुलियापुर तथा महिला के भाई रोहित व अमित पुत्र बाबूलाल निवासी जमुनीपुर को गिरफ्तार किया गया है तहरीर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।