रायबरेली बेखौफ चोरों ने करीब 8 लाख के जेवरात और 1.25 लाख की नगदी की पार

रायबरेली बेखौफ चोरों ने करीब 8 लाख के जेवरात और 1.25 लाख की नगदी की पार

-:विज्ञापन:-


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैंती गांव की घटना, गांव में दहशत का माहौल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली-जीने के रास्ते आंगन में उतरकर घर में दाखिल हुए बेखौफ चोरों ने करीब आठ लाख रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी एवं 1 लाख 25000 रुपये नगदी पार कर दिए। चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैंती गांव की है। जानकारी के मुताबिक बीती रात विष्णु कुमार बाजपेई अपने परिवार के साथ कूलर लगाकर आंगन में लेटे हुए थे। गुरुवार की भोर 4:30 बजे जब उनकी नींद खुली और उन्होंने लाइट जलाई तो देखा अन्दर कमरे का ताला गायब था, दरवाजा बन्द था। जिसके बाद उन्होंने पत्नी को जगाकर पूछा तो पत्नी ने बताया कि ताला बन्द किया था। जब दम्पति ने दरवाजा खोल कर कमरे के अन्दर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। अन्दर सारा सामान बिखरा पड़ा था, गोदरेज अलमारी और उसके लाकर का लॉक टूटा था। पीड़ित ने बताया कि लॉकर में रखी सोने-चांदी की करीब आठ लाख की ज्वेलरी और हैंडबैग सहित उसमें रखे 125000 नगदी और अभिलेख गायब थे। पीड़ित ने बताया कि आगामी 21 जून को उनकी भतीजी की गोद भराई है जिसके लिए उन्होंने अपनी एलआईसी की पॉलिसी तुडवाई थी जिससे उन्हे 85000 रुपए प्राप्त हुए थे, वहीं 40000 रुपए के ईकोलाईप्टस के पेंड़ बेंचे थे जो अलमारी के अन्दर हैंडबैग में रखे थे। चोरी की सूचना उन्होंने तुरन्त डायल 112 नम्बर पर दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने थाने को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि पीआरबी पुलिस के साथ ही थाने से आई उप निरीक्षक मनीषा पटेल, कांस्टेबल मुकेश कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रार्थना पत्र देने के लिए थाने बुलाया। मामले में शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।