रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक के जगतपुर बरदरा गांव में आंगनबाड़ी में कब्जा,भवन में रखा भूसा, कंडे और लकड़ी का सामान

रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक के जगतपुर बरदरा गांव में आंगनबाड़ी में कब्जा,भवन में रखा भूसा, कंडे और लकड़ी का सामान

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली में आंगनबाड़ी भवन पर कब्जे का आरोप, वीडियो वायरल

रायबरेली जिले की डलमऊ तहसील क्षेत्र के जगतपुर बरदरा गांव में आंगनबाड़ी भवन पर एक ग्रामीण द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि संबंधित ग्रामीण कई वर्षों से आंगनबाड़ी भवन में रह रहा है, जिससे केंद्र का संचालन प्रभावित हो रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी भवन में भूसा, कंडे, लकड़ी सहित घरेलू सामान रखा गया है। इससे बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित होने वाली योजनाओं का संचालन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
वायरल वीडियो में भवन के अंदर पशुओं के चारे और अन्य सामान रखे होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भवन को कब्जा मुक्त कराकर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुचारु रूप से शुरू कराने की मांग की है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।