रायबरेली-अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के तहत दी गई दबिश, 2 अभियोग पंजीकृत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे, जिलाधिकारी रायबरेली के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रोबिन आर्य मय हमराह एवं थाना शिवगढ़ की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चितवनिया एवं कोईलीखेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

rexpress 